नगर निगम में कामों का भुगतान न होने के शहर के विकास कार्य नही हो पा रहे है।

नगर निगम फरीदाबाद की तरफ से 2017-2018 मे किए गए कामों की पेमैंट नहीं की जा रही है। ठेकेदार एसोसिएशन ने कई निगमायुक्तों से  मिलकर इन पुराने लंबित भुगतान को करने का आग्रह किया हैं। लेकिन नगर निगम की लेखा शाखा द्वारा हमेशा की तरह बिल की जांच के नाम  पर तरह तरह के बहाने बनाकर इन बिल पर रोक लगा दी जाती है। ये सभी काम इस तरह के है जिनकी पूर्ण रूप से जांच कर पाना मुस्किल है। तत्कालीन निगमायुक्त की तरफ से पहल करते हुए ठेकेदारों के हित में इन बिलो के भुगतान के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग को पत्र लिखकर इस बारे में सलाह मांगी गई है ताकि इन बिलो का भुगतान जल्द‌ किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *