वार्ड 5 के नाले के किनारे बिल्डिंग मैटेरियल वालों का अवैध कब्जा।

क्या मिली भगत के बगैर चल रहा है धंधा।

फरीदाबाद के वार्ड 5 एवम्  सोहना रोड़ पीर की मजार के नजदीक नाले के दोनों ओर कंचन चक्की  पेट्रोल पंप की पुलिया तक का  एरिया वार्ड 5 के अंतर्गत में आता है। नाले के दोनों तरफ मकान बनाने की सामग्री एवम अन्य प्रकार के व्यापार करने वालो ने कब्जा कर रखा है। इस बात से पूरा नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से अवगत है। जिन दुकानदारों का मैटेरियल अपनी जमीन पर रखा होता है। उनका तो  प्रदूषण का चालान करती है ।

लेकिन इन अवैध कब्जाधारको को न तो कभी हटाया जाता है। और न ही इनका चालान किया जाता है। इनके मैटेरियल के नाले में गिर जाने के कारण नाले मैं रुकावट हो जाती है। और लोगो के आवागमन में भी परेशानी होती है। अतः आसपास वार्ड 5 के नागरिकों का प्रशासन के उच्च अधिकारियों से यह अनुरोध है।की इन्हें हटाया जाए एवम वार्ड  में तैनात अफसरों की कार्यशैली की जांच कर उनकी भी जांच करवाई जाए जिनके शह पर यह अतिक्रमण बदास्तूर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *