पीएम मोदी ने तेलंगाना में वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, सिकंदरा- कोयंबटूर के बीच कम होगी दूरी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (8 अप्रैल) को तेलंगाना में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया. उद्घाटन के दौरान उनके साथ तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष संजय कुमार बांदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य नेता मौजूद रहे. यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को लगभग साढ़े तीन घंटे कम कर देगी.

पीएम मोदी ने ट्रेन को रवाना करने से पहले उसका निरीक्षण भी किया और स्कूली बच्चों से बातचीत की. ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी एक जनसभा किया और उसके बाद वहीं पर 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम के तय कार्यक्रम के मुताबिक वह हैदराबाद के पास अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बीबीनगर और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *