जवाहर कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

“फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में बीते दस दिनों से पेयजल में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी गंदा और बदबूदार है। जिसे पीकर लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में रोष है।

क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में लोग पेयजल की नियमित रूप से आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशान हैं। जवाहर कॉलोनी के लोगों के बीच पिछले दस दिनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। लोग टैंकर खरीदकर दैनिक कार्यों को कर रहे हैं, जोकि बहुत महंगा पड़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पेयजल किल्लत लगभग दस दिनों से बनी हुई है। पानी में मिट्टी और बदबू आ रहा है, जो इस्तेमाल के लायक नहीं है। दैनिक कार्यों के लिए महंगे टैंकर से पानी लेने के लिए विवश हैं। सप्लाई के पानी का इस्तेमाल कर रहे लोग जलजनित बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। — पानी की समस्या से लगभग दस दिनों से जूझ रहे हैं। निगम अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

– मनोज शर्मा, स्थानीय निवासी

गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। महंगाई में स्थानीय लोग टैंकर से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। नहाने के लिए भी पानी मंगवाना पड़ रहा है। –

उषा देवी, स्थानीय निवासी”,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *